About this product
Author Jyotish Chandra Sharma
Publisher Bharti Prakashan, Varanasi
Year 2014 | Pages: 247 | Cover: Hardbound
Language Hindi
प्राचीन चंपा के गहन अध्ययन के बाद लिखी गयी एक महत्वपूर्ण पुस्तक
भागलपुर, प्राचीन भारत के सोलह जनपदों में सर्वप्रथम अंग महाजनपद की राजधानी चम्पा के नाम से प्राचीन भारतीय इतिहास में चर्चित है। चम्पा की सम्प्रभुता के ही कारण सम्पूर्ण अंग महाजनपद भी चम्पा नाम से पुकारा जाता था। चम्पा की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि प्राचीन भारत में इतनी ही सबल रही कि इस नाम ने विराट भारतीय संस्कृति को तो प्रभावित किया ही, साथ ही साथ इसने अपनी पैठ वृहत्तर में भी बना लिया था। प्राचीन चम्पा के केंद्रीय नगर का स्वरूप एक विकसित पुरी का रहा था। अत: इतिहास के पृष्ठों में वह चम्पापुरी या चम्पापुर के नाम से भी पुकारा गया है। ऐतिहासिक संदर्भ में चम्पावती या चम्पा मालिनी के नाम से भी यह चर्चित रहा है। (पुस्तक अंश)
In Folkartopedia's own words. See it at Folkartopedia